Tuesday, September 8, 2009

Picture in Bihar

Khuda Baksh Khan Oriental Library, Patna

Gurudwara, Patna City


Gol Ghar, Patna
Patna Museum
Nalanda University

Friday, July 24, 2009

Solar Eclipse July 22,2009

The Longest Solar Eclipse of July 22, 2009Recent Pictures and Information on Eclipse.
The solar eclipse of July 22, 2009(TODAY),is the longest total solar eclipse of the 21st century,lasting at most 6 minutes, 39 seconds.[1] It has caused tourist interest in eastern China, Nepal and India.The eclipse is part of saros series 136, like the record-setting solar eclipse of July 11, 1991.The next event from this series will be on August 2, 2027.The exceptional duration is a result of the moon being near perigee,with the apparent diameter of the moon 8% larger than the sun (magnitude 1.080) and the Earth being nearaphelion where the sun appears slightly smaller.It was visible from a narrow corridor through northern Maldives,northern Pakistan and northern India, eastern Nepal,northern Bangladesh, Bhutan, the northern tip of Myanmar,central China and the Pacific Ocean, including the Ryukyu Islands, Marshall Islands and Kiribati.Toady totality it was visible in many large cities, including Surat, Vadodara, Bhopal, Varanasi, Patna, Dinajpur, Siliguri,Tawang, Guwahati, Chengdu, Nanchong, Chongqing, Yichang,Jingzhou, Wuhan, Huanggang, Hefei, Hangzhou, Wuxi,Huzhou, Suzhou, Jiaxing, Ningbo and Shanghai, as well asover the Three Gorges Dam.[6][7] According to some experts, Taregana[8][9] in Bihar is the "best" place to view the event.A partial eclipse was seen from the much broader path of the Moon's penumbra, including most of Southeast Asia(all of India and China) and north-eastern Oceania.This solar eclipse will be the longest total solar eclipse that will occur in the 21st century, and will not be surpassedin duration until June 13, 2132. Totality will last forup to 6 minutes and 39 seconds, with the maximum eclipseoccurring in the ocean at 02:35:21 UTC about 100 km south of the Bonin Islands, southeast of Japan. The uninhabited NorthIwo Jima island is the landmass with totality time closestto maximum, while the closest inhabited point is Akusekijima, where the eclipse will last 6 minutes and 26 seconds.

Saturday, June 27, 2009

Thursday, June 18, 2009

Drought looms large

Amitabh Ranjan

Magnificent News Production

Patna. Vanshi Singh, a 70-year-old farmer living in one of the villages by the side of southern bank of River Sone, is a hopeless soul and distraught as well. He is fast loosing his hope in this season of Kharif for bumpy crop which he used to reap earlier. Living near Sone is not going to benefit him any more thanks to almost dried up river.

And, at the moment, Vanshi is wondering what if monsoon will too get delayed. He would perhaps nothing but to face complete drought in his large farming area.For him, monsoon is of course a boon to irrigate his farming, but, it is Sone on which he hinges upon all his savings for

the season.

Much to his ill-fate, the river is devoid of water this year to the most part of its length after entering into the border of the state. Apart from cursing fate, he is dismayed that why state government is not taking notice of his predicament and of other cultivators like him.

"They say there is Sushasan (good governance) under Nitish regime but, it has not yet reached to us. And, it will have no effect now as Rohini nakshtra has also been passed off," he makes poignant statement on his state-of-affairs.

"When we ask (officials) about canal water for irrigation purpose they flatly reply that river has no water in its store," he complains.

"We are least bothered by them as it has no meaning to us whether Nitish or Lalu is in rule," Vanshi remarks pungently.

Apart from rain, for decades, Sone has been a sole source of water for irrigation to hundreds of villages located beside it. Ironically and quite contrary to the other time of the year, dried out river has left more than thousand acres of arable land parched and ominous sign of drought is looming large over here. Along with Vanshi, many other farmers of his village including Ajay Singh and Jitendra Singh are also facing similar dilemma and they have pinned their all hopes on the state government to take steps.

However, Jitendra has threatened that farmers would stage demonstration if water problem would not be solved in coming days.

State chief minister Nitish Kumar too has shown sympathy towards farmers but, he blames neighboring states Madhya Pradesh and Uttar Pradesh and defective agreement over Ban Sagar dam project.The Ban Sagar dam was an out come of an agreement signed by three states- Madhya Pradesh, Uttar Pradesh and Bihar- to share the water of Sone.

On Monday, when Nitish was asked about the impending drought in southern part of the state, he alleged that the agreement had not yielded enough quantity of water to Bihars farmers.

"The very agreement was not properly done and it has parched many villages here in the state," he added, "I have just returned from visiting those areas and it is indeed not a good sign."

Nitish said that he had urged the Central government to take stock of the situation without delay.

Monday, June 15, 2009

Love


Once had a friend who grew to be very close to me. Once when we were sitting at the edge of a swimming pool, she filled the palm of her hand with some water and held it before me, and said this: "You see this water carefully contained on my hand? It symbolizes Love." This was how I saw it: As long as you keep your hand caringly open and allow it to remain there, it will always be there . However, if you attempt to close your fingers round it and try to posses it, it will spill through the first cracks it finds .This is the greatest mistake that people do when they meet love ... they try to posses it, they demand, they expect ... and just like the water spilling out of your hand, love will retrieve from you. For love is meant to be free,you can not change its nature. If there are people you love, allow them to be free beings.Give and don't expect. Advise, but don't order. Ask, but never demand.It might sound simple, but it is a lesson that may take a lifetime to truly practice.It is the secret to true love.To truly practice it, you must sincerely feel no expectations from those who you love, and yet an unconditional caring." Passing thought .... Life is not measured by the number of breaths we take; but by the moments that take our breath away. It might sound simple, but it is a lesson that may take a lifetime .
by Swami Vivekananda

Tuesday, June 9, 2009

इन्हें प्रशिक्षण दो


हर जोडे को प्रेमी समझना हमारी कुन्ठित मानसिकता हो सकती है। कुछ दिनों पहले ऐसी ही मानसिकता का नजारा दिखाया पटना की महिला पुलिसकर्मियों ने जिन्होनें लप्पड़ों- थप्पड़ों के द्वारा पटना के शहीद पीर अली पार्क में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई । इस घटना पर जहां महिला पुलिसकर्मी अपनी पीठ थप-थपाने में लगी रही वही सभ्रांत समाज सोचने पर मजबूर हो गया है कि क़ानून-व्यवस्था दुरुस्त करने के नाम पर ‘मोरल पुलिसिंग’ कहां तक न्यायोचित है।

संक्षेप में घटना ये हुई कि शाम के वक़्त इस पार्क में कुछ युगल पुलिस की नज़र में चढ़ गये और सरे आम रुटीन बजा रही महिला पुलिस कर्मियों ने इनकी पिटाई कर दी और सबके सामने उठक-बैठक भी करवा डाला। लड़की पर इन पुलिस कर्मियों के हाथ कुछ ज्यादा ही साफ हुए। उसकी तो जम कर धुनाई कर दी।
हालांकि दूसरे ही दिन पटना की एस एस पी ने आरोपी महिला पुलिस कर्मी को निलम्बित भी कर दिया।

लेकिन सवाल ये है कि जब एक लड़का और लड़की एक दूसरे से बातें करते हैं तो क्या वे महज प्रेमी-प्रेमिका ही होते हैं ?

ये दो एक मित्र के रूप में भी हो सकते हैं । सहकर्मी के रूप में हो सकते हैं । सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में हो सकते हैं । एक तरफ तो महिलाओं एवं युवतियों को बराबरी का दर्जा दिये जाने की मांग की जाती हैं तो दूसरी तरफ पुरूषों के साथ कदम ताल करके चलने वाले इन युवतियों को महिलाएँ ही रोकती है ।

दरअसल इन महिला पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण की आवश्यकता है जो संविधान में प्रदत्त अधिकारों को जानें तथा शहरी सभ्य समाज को समझ सकें क्योंकि पुलिस में भर्ती के दौरान शहरी एवं ग्रामीण परिवेश दोनो से कर्मियों की नियुक्तियाँ होती हैं। निचले स्तर पर नियुक्त होने वाले पुलिसकर्मी अमूमन ग्रामीण परिवेश के होते है जहां युवक–युवतियाँ उन्मुक्त वातावरण में नही मिल सकते है। इसलिये इन कर्मियों की मानसिकता भी उसी तरह की होती है ।

साथ ही इन महिला पुलिसकर्मियों को ये भी सोचना चाहिए की उनके साथ काम करने वाले पुरुष पुलिसकर्मी भी होते है और अगर वो कही बैठकर एक दूसरे से अपने अनुभव बाट रहें होते है तो क्या इन्हे भी प्रेमी-प्रेमिका समझा जाये।

महिला पुलिस द्वारा प्रताड़ित हुए युवक – युवती अगर प्रेमी-प्रेमिका थे भी तो वो कोई आपत्तिजनक स्थिति मे नही थे तब इसे उनके स्वतंत्रता के अधिकारों का हनन माना जाना चाहिए।

अन्त में ऐसे प्रेमी जोड़ों से इतना ही कहना है कि अगर वो सही में एक दूसरे प्यार करते है तो डरे नहीं क्योंकि वो कहते हैं ना कि प्यार पर जितना भी पहरा हुआ है, प्यार उतना ही गहरा हुआ है।

राजीव रंजन

Tuesday, May 26, 2009

भटकती आत्मा पत्रकारिता की

भारतीय पत्रकारिता के लिये बिल्कुल एक ऐसा वक़्त आ गया लगता है जब इसके चाल और चरित्र को लेकर गहरे अन्वेषण की दरकार है। हालांकि वे पत्रकार और उनके मालिक जिनके व्यवसायिक सरोकार पत्रकारिता के मूलभूत सरोकारों से बड़े और जरुरी बन गये हैं उनसे ऐसे किसी भी अन्वेषण की उम्मीद करना बेमानी है। क्योंकि अब गाहे बगाहे नहीं बल्कि रोजाना पत्रकारों की करतूतें इस पेशे से जुड़े अन्य लोगों को शर्मिन्दा करवा रही हैं। दरअसल एक लिहाज से देखें तो नेता और पत्रकार के बीच अब कोई फ़र्क नहीं रहा। कई मामले तो ऐसे हैं जिनमें इनके गठजोड़ बड़े गहरे हैं। पहले बयान या बाइट के बहाने दोस्ती गंठती है और अगर मन-मिजाज एक रहा तो जम कर निभने लगती है। निभती कहां तक है कहने की जरुरत नहीं हैं। शुरुआत मालिक के लिये विज्ञापन से होती है और फलती-फूलती है तरह-तरह के कान्टृक्ट पर। पहले तो ये सब चोरी छिपे ही होता था लेकिन जब से मालिकों ने संकेत दे दिये हैं कि महीने के अंत में तनख्वाह चाहिये तो विज्ञापन बटोर कर ले आओ तब से इस ग़ठजोड़ को एक किस्म की क़ानूनी मुहर मिल गयी है। और विज्ञापन भी क्या? प्रायोजित कहानियां। यानी अब खुला खेल फ़र्रुखाबादी है। वैसे पत्रकारों की तो बल्ले-बल्ले है जिनके मीडिया में आने का मक़सद ही यही रहा है। दिलचस्प बात ये है कि इनकी पूछ भी अपने संस्थानों में खूब है।

लेकिन इसके लिये सीधे तौर पर दोषी एक अदना सा और मालिक की ठकुर सुहाती सहने वाला पत्रकार नहीं हो सकता। पत्रकारिता में निरंतर आ रही इस गिरावट के जिम्मेवार और एक लिहाज से अपराधी मीडिया संस्थानों के मालिक ही हैं। या फिर वो ‘वरीय पत्रकार’ जो मालिकों के नजदीक रह कर अपनी नौकरी सलामत रखने के लिये तमाम क़िस्म के हथकंडों में शामिल रहते हैं।

इसे समझना कठिन नहीं है। बहुत ही आसान है। मीडिया ने इंडस्ट्रीज़ का एक रुप धारण कर लिया है और ऐसे में लाभ कमाने से बड़ा कोई उद्देश्य नहीं रह गया है। कहना ग़लत नहीं है कि ये उद्देश्य ही वर्तमान पत्रकारिता का एकमात्र आदर्श है।

मसलन मंदी के बहाने कितने ही ‘बेज़ुबान’ पत्रकारों की बलि चढ़ गयी। छंटनी के पीछे वजह महज संस्थान को चलाये रखने की जुगत नहीं थी। बल्कि मीडिया के मठाधीशों को अपने लाभ में एक पाई की कटौती होते देखना गवारा नहीं था। इसके लिये भले ही उन्होनें कई कर्मठ और ईमानदार पत्रकारों के घर में बेरोजगारी का अंधेरा पसरवा दिया। कुछ मीडिया हाउस के कर्ता धर्ता जो संपादक के तौर पर समकालीन पत्रकारिता में उँची रसूख रखते हैं उन्होने तो हर तरह के व्यवसायिक समझौते कर अपने अख़बारों के कलेवर में बदलाव ही कर डाला। इनके अख़बारों पर पहले जहां सरोकार की ख़बरें हुआ करती थीं वहां अब विज्ञापन की छोटी-बड़ी कतरनें सजी रहती हैं। संभव है अख़बार चलाने के लिये ये सब जरुरी रहे हों लेकिन तब इससे होने वाले मुनाफ़े का एक हिस्सा रट-मर कर काम करने वाले रिपोर्टर को भी मिलनी चाहिए।

जब कोई आदर्श स्थिति ना हो और पत्रकारिता भी करनी हो तब हमारे सामने कई प्रकार के गठजोड़ बनते दिखेंगे। और असल पत्रकारिता भटकती आत्मा के सिवा कुछ ना होगा।


अमिताभ हिमवान

Saturday, May 9, 2009

क़िस्मत के सांढ़ उर्फ़ देवेगौड़ा उर्फ़ नीतीश कुमार

क़िस्मत के सांढ़। कभी लालू यादव थे आज नीतीश हैं। मुख्यमंत्री तो हैं ही, नीतीश में अब कईयों को प्रधानमंत्री वाला सिंघ भी दिखाई पड़ने लगा है। विशेष तौर पर वामपंथियों को जो अब तक लाल चश्मे से नीतीश को साम्प्रदायिकता को संपोषित करने वाला शख़्स बताया करते थे। नीतीश इनके साथ सबके चहेते राहुल को भी लगता है कि नीतीश बड़ाई के पात्र हैं। माता जी तो पहले ही कुछ मामलों में अपनी शब्द उदारता प्रदर्शित कर चुकी हैं। बेटा जी को भी लगता है कि वोटरों ने आईना दिखा दिया तो बी जे पी की बल्ले बल्ले हो जाएगी। इसलिये बेह्तर है कि नीतीश को थोड़ा पहले ही से टाप के रखा जाये।

वैसे ये क्या गज़ब हो रहा है कि नीतीश के क़द को पटना से खींच कर दिल्ली तक कर दिया गया है? पटना में बैठे नीतीश को पटियाने के लिये तमाम लोग राजनीति के चाणक्य बनने को आतुर हैं।

जाने के बा? त तनी दिमगवा पर जोर डालिये और याद कीजिए 1996 का संयुक्त मोर्चा नामक बेदिली से बने दलों के एक समूह को। कांग्रेस को बाहर रखना था, बी जे पी सरकार बनाने में विफल रही थी और ऐसे मौक़े पर देश एक अदद प्रधानमंत्री को तरसता दिख रहा था। इधर –उधर नज़र घूमाते हुए सबकी निगाहें देवेगौड़ा पर टिक गयी थीं। और चाहे अनचाहे या जीभ लपलपाते देवेगौड़ा देश के दक्खन प्रांत से आने वाले पहले प्रधानमंत्री बन गये थे। ये ग्याहरवीं लोक सभा थी। कांग्रेस के पास 136 सीटें थीं, जबकि बी जे पी के खाते में 160। और ऐसे अचकचा देने वाले हालात में देवेगौड़ा को पी एम बनाने में राष्ट्रीय मोर्चे के साथ इसी वाम मोर्चे ने किंग मेकर की भूमिका अदा की थी।

ध्यान से सोंचेंगे तो पंद्रहवीं लोक सभा के गठन के ठीक पहले की पैंतरेबाजी में नीतीश सबके अपने अपने देवेगौड़ा बनते दिख रहे हैं। सबने चुनाव लड़ा है और सरकार बनाने के मौक़े की तलाश में जुगत भिड़ा रहे हैं। लेकिन देश में गठबंधन का फच्चर फंसा हुआ इसलिये एक फेस भी चाहिये। फिलहाल नीतीश से बेहतर पालिश्ड फेस किसका हो सकता है?

ऐसे सुअवसर पर राजनीति के साथ-साथ कुछ गणित का भी ज्ञान हो तो इस समीकरण पर ग़ौर फ़रमाएं -

वाम मोर्चा + क्षेत्रिय दल + देवेगौड़ा – बी जे पी – कांग्रेस = नीतीश कुमार

लेकिन नीतीश इतने ‘वो’ तो हैं नहीं कि आसानी वैसे बन जाएंगे जैसा कि लोग चाहते हैं। प्रधानमंत्री बनने की ललक तो दिखती है मगर सौफिस्टिकेटेड हैं इसलिये पूछे जाने पर सकुचाते हुए प्यार से नकार जाते हैं। वैसे लाल गुरुघंटालों ने जब इतना फ़ेवर कर दिया है तब नीतीश ने भी उनके बाबत अपने सुर-ताल दुरुस्त कर लिये हैं। भले ही मामला न्यूक्लियर डील का हो।

इसलिये नु कहते हैं कि ए नीतीश जी जरा पिछ्वाड़े जा कर बगलगीरो को धन्यवदवा देते आइएगा। काहे से कि न तो उ मैडम के कुनबा से बिगाड़ लेते और न आपके माथे पर ताज सजावे के तैयारी करता सब लोग।

वैसे एगो आकलन ई भी है कि 2009 में 1996 की अपेक्षा हालात बदले हुए हैं। नीतीश मुख्यमंत्री हैं, बड़ी मुश्किल से बड़का भइया को सूबे से बाहर करने में सफ़ल हुए हैं। जानते है कि बड़का कुर्सी में ज्यादा दिलचस्पी दिखाई तो हाल कहीं ये ना हो जाए कि न तो ख़ुदा मिला न ही विसाले सनम। यानी देवेगौड़ा बन के प्रधानमंत्री बन गये तो देवेगौड़ा वाला ही हाल ना हो जाए। इस लाल सलाम का कोई भरोसा नहीं है। आज सलामी ठोंकी कल ही छौ अंगुर छापने पर लग जाएंगे। याद ही होगा कि देवेगौड़ा 1996 में नौ महीने तक ही टिक पाए थे।

लगे हाथ इस पर भी चर्चा कर लेते हैं कि अगर नीतीश हस्तिनापुर की राजगद्दी पाने की लालसा में या भरोसे में बोरिया बिस्तर समेट लेते हैं तो मगध में ही महाभारत शुरु हो जाएगा। अपनी पार्टी में तो कोई दिखता नहीं है और बी जे पी को टा टा बाय बाय बोला तो दुस्सर दिगदारी शुरु हो जाएगा। 16 महीना बाद बड़का भईया के चांस खुल जाएगा। बी जे पी का समर्थन मिल भी जाता है तो मोदी हड़बड़ाते हुए गद्दी सरिया के संभाल पाएंगे कि नहीं ई भी सोंच के कै गो के माथा दुखाए लगता है।


लेकिन सवाल ये भी है कि लालू जी आजकल हैं कहां? वो भी रहे हैं क़िस्मत के सांढ़ । जब थे तब उनके एक इशारे पर जिन्न निकल आते थे और विरोधी दुम दबा के पतली गली से निकल पड़ते थे। लालू को लगता था, आज नहीं तो कल देश के मुखिया बनिये जाएंगे। तब लालू किस्मत के सांढ़ो थे, साथे-साथे हाथियो थे। सबको बुड़बक बूझ के हड़काते रहते थे। चाहे मुंह बाए खड़े पत्रकार हों या फिर टुकुर-टुकुर ताकने वाले लोग बेचारे। जब लालू चुप सब चुप, जब लालू हंसे सब हंसे। लालू के यहां सबों की क़ीमत सब धान बाइस पसेरी समान थी। 20 साल तक चलता रहा। समय बदल रहा है। लालू के बारे में राय बदल रही है। पता नहीं ये सब देख कर लालू की राय बदल रही है या नहीं। ज्यादा नहीं तो कुछ जायजा 16 मई के बाद मिल जाएगा। लेकिन लालू के एक्के बार में कौन राईट आफ़ कर सकता है? ब्रह्मा जानते होंगे। मिलेंगे तो जरुरे से पूछेंगे।

Post Script: तो बिहार की चांदी होती दिख रही है। यहां दो-दो क़िस्मत के सांढ़ अब हो गये हैं। कौन बनेगा प्रधानमंत्री? हमनियो के दावा है। ठोके में का जाता है।

अमिताभ हिमवान

मुद्दे प्रतीक होते हैं बर्गालने के लिये

2004 आम चुनावों कुछ दिनों पहले शरद यादव के एक दौरे को कवर करने के लिये मधेपुरा पहुंचा था। शाम का वक्त था शरद चार्टड हेलिकॉप्टर से उतर कर सर्किट हाउस में आराम फरमाने पहुंचे। मेरी पत्रकारिता की अभी अनौपचारिक शुरुआत भर हुई थी। पूरी हिम्मत से मैनें शरद यादव के सामने कुछ सवाल रखे। सवाल मुरहो गांव से जुड़ा था। मुरहो वही गांव है जहां मंडल कमीशन के प्रणेता यानी अध्यक्ष बी पी मंडल का जन्म हुआ था। और शरद पुराने जनता दल के उन खुर्राट नेताओं में से आते हैं जिन्होंने नब्बे के दशक में बी पी मंडल के नाम को जम कर भुनाते हुए केन्द्र में राष्ट्रीय मोर्चा की सरकार बनवाई थी। खैर, सवाल ये था कि मंडल जी का गांव आदर्श ग्राम घोषित होने के बावजूद तमाम ज़रुरी सुविधाओं से क्यूं वंचित है। शरद तब मधेपुरा से सांसद थे। मैने पूछा कम से कम इस पिछड़े इलाक़े का गांव होने के नाते ही बता दें कि आपके स्तर से क्या कुछ हो रहा है या फिर आप कुछ करते क्यूं नहीं है। शरद तो एक दम से भड़क गये। पहले तो कैमरा बंद करवाया और कहा – तुम पत्रकार नहीं बेकार हो। मैं सांसद केवल एक गांव के लिये नहीं हूं। मेरी बड़ी- बड़ी जिम्मेवारियां हैं। मैं पुल बनवाता हूं। उद्धोग धंधे लगवाता हूं। ये पूछो जाकर राज्य सरकार से।

मैं थोड़ी देर के लिये ठगा सा रह गया। सोंचा कि क्या वाकई इलाक़े के सांसद से उसी के संसदीय क्षेत्र के किसी गांव की बदहाली पर सवाल नहीं किये जाते। फिर सोंचा कि दिल्ली में बैठते हैं जहां संसद है। पांचेक साल में आते हैं गांव भला कितना देख पाते होंगे। मैने भी बेतुका सा सवाल कर दिया। मुरहो आदर्श ग्राम है तो है, वोट केवल वहीं से थोड़े ही मिला होगा। सांसद हैं उपर से बड़ी- बड़ी चीजें देखने में व्यस्त रहते होंगे।

शरद से सवाल का जवाब तब मांगा था जब मुरहो के लोगों ने अपनी शिकायत में उन पर भी कुछ ना करने के आरोप लगाये थे। आस पास के लोगों के मुताबिक मुरहो परम्परागत तौर पर राजद का वोट बैंक था और उस समय राबड़ी की सरकार थी।

पत्रकारिता में अपने पदार्पण के दौरान इस ‘मूर्खतापूर्ण’ दुस्साहस का जिक्र मैने इसलिये किया कि मुझे लगा था कि जनता जब वोट देती है – चाहे विधायक बनाने के लिये दे या फिर सांसद के लिये – तब उसके मन में मुद्दे महत्ता के लिहाज से अपनी जगह बनाते हैं। पहले वो खुद एक मुद्दा होता है, उसके बाद परिवार, फिर गांव/ क्षेत्र, राज्य और देश की बारी आती है। पहले तीन के तो तय हैं कि वो इसी क्रम में आते हैं। यानी वोट देते वक्त वोटर विधान सभा और संसद नहीं देखता बल्कि अपने कन्सर्न देखता है। हर वोटर का अपना लोकल कन्सर्न होता है वो नहीं जानता- समझता कि इसकी सुनवाई विधायक करेगा या फिर सांसद।


लेकिन अब इतने सालों में इतना तो जरुर समझ गया हूं कि मुद्दा महज एक प्रतीक होता है। इसका कोई ठोस आकार नहीं होता है। ठोस से मतलब भुखमरी, बेरोज़गारी, बिजली, सड़क और पानी जैसी वाजिब और बेहद ज़रुरी चीजें। ये प्रतीक के तौर पर पांच साल में एक बार पोस्टर, बैनर और भाषणबाजी में शुमार हो जाता है। जाहिर है बर्गलाने के लिये।


अमिताभ हिमवान

Wednesday, April 29, 2009

प्राण जाये पर वोट ना जाये


चेन्नई के निकट हुए रेल हादसे में सात लोगों की मौत हो गयी और तक़रीबन बीस यात्री घायल हो गये। ख़बर बनी है भारत में एक और रेल हादसा …इसमें नई बात क्या है, ये तो हादसों का देश है। इतने बड़े देश जिसके भू-भाग में जापान, कोरिया, ब्रिटेन, स्वीडन जैसे कई देश समा जाएं और कोई फ़र्क़ भी ना पड़े ऐसे में किसी एक कोने में सात लोग मारे जायें तो समझो उनके दिन पूरे हो गये थे और वो इहलोक को त्याग कर सांसारिक कष्टों से मुक्त हो गये। लेकिन मान लें कि आपको पता चले कि जिस रेलगाड़ी में आप बैठे हैं उसके चालक के नाम-पता की जानकारी स्वयं रेलवे के बाबुओं को नहीं है। यानी जो चालक, नीतीश जब रेल मिनिस्टर थे तब उन्होनें रेल चालकों को पाइलट नाम दिया था, आपकी रेल पूरी रफ़्तार से दौड़ा रहा है वो कौन है किसी को नहीं मालूम है तब आपकी धड़कनें हादसे से पहले बंद होने के हालात में आ जाएंगी या नहीं। ऐसा ही हुआ होगा कई यात्रियों के साथ बुधवार की सुबह 5 बजे जब चेन्नई के पास मूर रेल काम्प्लेक्स रेलवे स्टेशन से एक लोकल पैसेंजर ट्रेन धड़धड़ाती हुई चल पड़ी लेकिन ड्राइवर वहीं खड़ा रहा। किसी को समझ नहीं आया कि ट्रेन दरअसल चल कैसे पड़ी। इससे पहले कि कुछ किया जा सके काफी देर हो चुकी थी। ट्रेन कुछ किलोमीटर दौड़ कर उपनगरीय इलाके व्यासरपाड़ी जीवा में जाकर एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गयी।

अब हादसा तो हो गया। किसी पर गाज गिरनी ही थी सो असल चालक महोदय जो खुद हतप्रभ थे उन पर एफ़ आई आर दर्ज़ हो गया। लगे हाथ रेल मंत्री और हमारे मैनेजमेंट गुरु लालू यादव ने जांच के आदेश भी दे दिये। ऐसे समय के लिये हमारे यहां की एक रीत है। वो ये कि दुर्घटना चूंकि हो गयी है तब कुछ राजनीति भी होनी चाहिये। सो नीतीश बाबू ने अपने राजनीतिक सखा/ दुश्मन/ बड़े भैया को लपेटा। उन्होनें हमलावार तेवर दिखाते हुए इस घटना के साथ रेलवे की तमाम परेशानियों की जड़ लालू को बता डाला। नीतीश ये भी नहीं भूले कि चुनाव से बेहतर कौन सा वक्त हो सकता है जब अपनी पीठ थपथपाते हुए विरोधी को आड़े हाथों लिया जा सके। सो चढ़ बैठे। कहा कि रेलवे में उनके किये धरे को लालू बर्बाद करने पर तुले हुए हैं। सात लोग की जान निकल गयी लेकिन चुनाव जीतना जरुरी है सो मौके पर मुद्दा मिला है हमले करो। हालांकि ये वही नीतीश हैं जिन्होनें ऐसी ही एक दुर्घटना की नैतिक जिम्मेवारी लेते हुए मंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया था। लालू भी कम नहीं हैं जांच के आदेश देने तक की जिम्मेवारी निभा ली। अब उनके लिये जरुरी ये था कि तीसरे चरण के मतदान में पहले अपनी जीत सुनिश्चित कर लें और आखिरी दौर के लिये समय का सदुपयोग करते हुए प्रचार में जुट जाएं।

सही भी है मौत जिनकी होनी थी हो गयी। प्राण तो उनके लौटाये जा नहीं सकते सो जो ज़िन्दा हैं कम से कम उनके वोट तो लिये ही जा सकते हैं। प्राण जाये पर वोट ना जाये। अच्छी सिक्वेल बनेगी।

दोस्तों, हादसों के इस देश में राजनीति की पटरी बिछी हुई है। यहां ज़िन्दगी की रेल कब डी रेल हो जाये, हम नहीं जानते ।


अमिताभ हिमवान

Monday, April 27, 2009

मुखड़ा क्यूं है उखड़ा?


लालू यादव के चेहरे से हंसी गायब है। पिछले कुछ दिनों से लालू खीझ ज्यादा रहे हैं। उनका खीझना साफ- साफ दिख रहा है। पत्रकारों के सवालों के जवाब या तो कमतर शब्दों में दे रहे हैं या फिर सवाल करने वाले पत्रकार को जवाब डपटने के अंदाज में दे रहे हैं। एक पत्रकार महोदय जो बिहार में इलेक्शन कवर करने बाहर से आये हैं उन्होनें जब प्रणव मुखर्जी के बयान पर जवाब मांगा तो लालू ने उनकी बोलती यह कह कर बंद करवा दी की वो इस चिंता से मरे ना जाएं और बेहतर होगा कि राजनेताओं के चक्कर में ना पड़ें। वोटर सुन लें तो यही कहेंगे कि लालू ने ठीक ही कहा नेताओं के चक्कर में पड़ कर ही देश का ये हाल हुआ है। साहेब को अंदाजा लग रहा है कि नतीजे तयशुदा और मन माफिक नहीं आने वाले हैं। बड़बोले तो थे ही इस बार के चुनाव में उन्होनें अपनी धर्म पत्नी के साथ मिल कर कई अतिश्योक्तियां ही रच दी। नीतीश-ललन को राजनैतिक साझेदार से साला-साढ़ू बना डाला। हालांकि कहा तो राबड़ी ने पर लालू ने भी चुप्पी साध कर मौन समर्थन दे दिया।
कांग्रेस की तो फजीहत ही कर डाली। बेचारी कांग्रेस जो अब तक धर्मनिरपेक्षता को अपना सबसे बड़ा यू एस पी मानती थी उसे लालू ने सवालों के घेरे में डाल दिया। पहले तो कहा कि बाबरी मस्जिद के ध्वंस के पीछे कांग्रेस भी जिम्मेवार है लेकिन जैसे ही प्रणब मुखर्जी ने अगले मंत्रिमंडल से बाहर कर देने की धमकी दी तो उन्हें लगा की भूल हो गयी। लालू लगे स्वर्गीय नरसिम्हा राव का नाम लेने कि उनकी तत्कालीन कांग्रेसी सरकार को कहा सोनिया मैडम वाली अपनी सरकार को नहीं कहा। वैसे लालू कच्चे खिलाड़ी नहीं हैं कुछ भी कहा होगा तो नफ़ा-नुक्सान देख कर ही कहा होगा। भले ही वरुण गांधी पर रोलर चलवाने वाली बात हो। वोट बैंक के तकाजा का उनको बेहतर भान है। बीस साल हो गये हैं उनको यहां- वहां राज करते और तकरीबन चालिस हो गये राजनीति में।
लेकिन आपने लालू का ऐसा उतरा चेहरा कभी नहीं देखा होगा। मानो आडवाणी की कुंडली के बजाय अपनी कुंडली पर फिर से एक गहरी नज़र डाल ली हो। नहीं तो वो ऐसा शायद ही कहते है कि सबके भाग्य में प्रधानमंत्री बनना नहीं लिखा है, जूता घिस जाता उम्मीद करते करते। जबकि कल तक लालू एंड वाईफ यही दुहरा रहे थे कि प्रधानमंत्री तो बनना ही है। दो फ़ेज चुनाव हो चुका है और बयार कम से कम लालू के पक्ष में बहती तो नहीं ही दिख रही है। तेज फुसफुसाहट तो ये भी है हाजीपुर में सहयोगी पासवान को धक्का पहुंचने वाला है और छपरा में खुद लालू को छप्पर फाड़ कर वोट नहीं मिला है।
पाटलिपुत्र का टेस्ट अंतिम चरण में होगा और वहां एक और जात भाई ख़िलाफ़ में कालर खड़ा किये हुए हैं। तो बंधुओं, क्या बात है कि जो लालू यादव लाफ़्टर चैलेंज के बड़े-बड़े सूरमाओं को अपनी हंसोड़ बुद्धि से पानी पिला-
पिला कर हराने की ताक़त रखते हैं उखड़ा-उखड़ा सा मुखड़ा लिये घूम रहे हैं? जरा आप ही बता दें। वैसे मेरा तो जवाब है कि राजनीति लाफ़्टर चैलेंज बिल्कुल नहीं लेकिन लालू ने इसे वैसे मान कर सबसे बड़े लोकतंत्र में राज करने की ज़ुर्रत की। यहां तो क़ीमत मजाक करने और समझने वाले को ही अदा करनी पड़ती है और एक वक्त आता है जब दर्शक तालियां तो पीटता है लेकिन बटन कहीं और दबा डालता है।
अमिताभ हिमवान
Correspondent

Sunday, April 26, 2009

इतिहास के पन्नों में

पाटलिपुत्र, कुसुमपुर, पुष्पपुर, पुष्पभद्र, पोलिमबोथ्रा, (ग्रीक), पा-लोन-तौ यौ पो-लियेन-फू (चीनी) अजीमाबाद आदि नामों से कल तक जाना जाने वाला नगर आज पटना के नाम से मशहूर है । पटना के प्राचीन अवशेष का अधिकांश हिस्सा सम्भवतः नदी की गोद में समा चुका है । मौर्यकालीन पाटलिपुत्र की सही जानकारी खुदाई से प्राप्त सामग्रियों के आधार पर निश्चित रूप से करना आज भी मुश्किल-सा है । आधुनिक पटना के किस हिस्से में मौर्य सम्राट अशोक की राजधानी स्थित थी, यह निश्चित तौर पर नहीं बताया जा सकता । देशी-विदेशी लिखित स्त्रोतों के आधार पर पाटलिपुत्र की लम्बी और प्राचीन इतिहास की तस्वीर बनाने का प्रयास किया गया । इतिहास की इस तस्वीर में वास्तविकता लाने के लिए थोड़ी-बहुत सहायता पुरातात्विक अवशेषों से भी विद्वानों ने ली है । कुछ इतिहासकारों का मत है कि आधुनिक कंकड़बाग के पूरब में पाटलिपुत्र स्थित था ।

पटना का प्राचीन नाम पाटलिपुत्र (`पाट्लि` शब्द पाटल से बना है ।) को महावस्तु में पुष्पावती, दीर्घनिकाय में पाटलिपुत्र, रामायण में कौशाम्बी, आवश्यकचूर्णि में पाड्लिपुत्र, युगपुराण में पुष्पपुर, वायुपुराण में कुसुमपुर (कुसुम `पाटल` या `ढाक` का पर्याय है ।), सेलेक्ट इन्सक्रिप्शंस (डी सी सरकार) में पुष्पाह्न्यपुर, अभिलेख (एपिग्राफिया इण्डिका; XV11, 310) में श्रीनगर, दशकुमारचरित में, पुष्पपुरी और मेगास्थनीज ने इसे पोलिबोथ्र, टालेमी ने पालिमबोथ्र, बील (रेकर्डस औफ द वेस्ट्र्न वर्ल्ड) ने प-लियेन-फु तथा व्हेन्त्सांग ने पा-लीन-तौ कहा है ।

इस नगर के नामकरण के बारे में व्हेनत्सांग बताता है कि कुछ युवा छात्रों ने वहाँ पाटलिवृक्ष के नीचे अपने एक उदास मित्र का मिथ्या विवाह पाटलि के पौधे से कर दिया । इस तना का स्त्री नाम होने के कारण इसे उसकी काल्पनिक भार्या बनाया गया । विवाहोपरान्त शादीशुदा मित्र को छोड़ शेष नवयुवक छात्र अपने-अपने घर चले गए । वह पाटलिवृक्ष के नीचे रूक गया। शाम ढलने पर इस वृक्ष का देवता अवतरित हुआ । उसने इसे एक अति सुन्दर कन्या भार्या के रूप में प्रदान किया । कुछ दिनों के पश्चात इस कन्या से एक पुत्र उत्पन्न हुआ जिसके लिए पाटलिवृक्ष ने एक महल का निर्माण किया । यही भवन भावी नगर का केन्द्रबिन्दु बना । इस भवन के चारों ओर नगर बसने के कारण इसका नाम पाटलिपुत्र पड़ गया । व्हेनत्सांग बताता है कि इस नगर के राजभवन के प्रांगण में बहुत-से पुष्प खिले हुए थे और इसीलिए कुसुमपुर के नाम से भी यह नगर प्रसिद्घ हुआ ।
पाली ग्रन्थों के अनुसार भी नगर का निर्माण सुनिधि और वस्सकार (वर्षकार) नामक मंत्रियों ने करवाया था । पाली अनुश्रुति के अनुसार गौतम बुद्ध ने पाटलि के पास कई बार राजगृह और वैशाली के बीच आते-आते गंगा को पार किया था और इस ग्राम की बढ्ती हुई सीमाओं को देखकर भविष्यवाणी की थी कि यह भविष्य में एक महान नगर बन जाएगा ।
ईO पूO लगभग 322 में मौर्य साम्राज्य के संस्थापक चन्द्रगुप्त मौर्य ने पाटलिपुत्र को अपनी राजधानी बनायी । चन्द्रगुप्त मौर्य के काल में यहाँ निर्मित अनेक राजभवनों में पत्थर के अलंकृत टुकडों का प्रयोग प्रथम बार हुआ । साम्राज्य की स्थापना करने वाला वह प्रथम सम्राट था । वह प्रथम भारतीय सम्राट था जिसने अनार्यों, चोर, लूटेरों एवं जंगली जातियों की सेना में बहाल किया । वह प्रथम भारतीय सम्राट था जिसने कन्याओं को अपना निजी संरक्षक बनाया । गुप्तचर विभाग के अनेक पदों एवं विदेशी मेहमानों का स्वागत करने के लिए स्त्रियां नियुक्त की गई । विदेशी मेहमानों से पाटलिपुत्र नगर भरा रहने लगा । यूनानी राजदूत के रूप में चन्द्र्गुप्त मौर्य की राजसभा में मेगास्थनीज आया था । अपने यात्रा-विवरण में पाटलिपुत्र नगर की बनावट के संबंध में वह बतलाता है कि यह नगर सुरक्षा की दृष्टि से चारों तरफ से दीवारों से घिरा था । इस प्राचीर की रचना बाढ़, खतरनाक जानवरों, डाकुओं और आक्रमणकारियों से बचने के लिए किया गया था । प्राचीर के बाद चारों ओर से एक खाई थी, जिसकी चौड़ाई सौ फीट थी और जो साठ फुट गहरी थीं इस नगर में चौंसठ द्वार थे । चारों ओर से घिरे प्राचीर पर लगभग 560 गुम्बज थे । सम्भवतः प्रत्येक गुम्बज में एक छिद्र होता था, जिसके पास तीर चलानेवाले बैठकर नगर की रक्षा दुश्मनों से किया करते थे। नगर में प्रवेश करने वाले नये व्यक्ति का परिचय-पत्र देखा जाता था । नगर में एक मुख्य द्वार था, जिसके दोनो ओर शस्त्रों से सज्जित सैनिक रहा करते थे । बातचीत के क्रम में पहरेदारों को जो संतुष्ट नहीं करते, उन्हें नगर में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलती थी । मुख्य द्वारपाल को किलेदार कहा जाता था । उपर्युक्त तथ्यों का विस्तृत वर्णन मेक्रिण्डल द्वारा रचित पुस्तक एन्सिएन्ट इण्डिया ऐज डिस्क्राइवड बाय मेगास्थनीज एन्ड एरियन (कलकता, 1960, पू0 67-150), थामस वाटर्स, एन्सिएन्ट इण्डिया ऐज डिस्क्राइब्ड बाय मेगास्थीज (पृ0 95) ए रिपोर्ट औन कुम्हरार एस्कावेकेशंस, 1951-55 (के0 पी जायसवाल रिसर्च इंस्टीट्यूट, पटना, 1959, (पृ0 8) क्लासिकल लिटरेचर (पृ0 42); राहुल सांकृत्यायन, बुद्धाचार्य (बनारस, 1952 पृच्छा 421); नारायण सिंह कोटला: इण्डिया ऐज डिस्क्राइब्ड बाय मेगास्थ्नीज (दिल्ली, पृ0 62) आदि ग्रन्थों में हुआ है ।
पाटलिपुत्र नगर की परिधि 18-19 किलोमीटर थी । नदी तट के साथ यह नगर चार किलोमीटर तक फैला हुआ था और मिट्टी इके पुश्तों, जलपूरित गम्भीर परिखाओं और प्रबल प्राचीरों से घिरा हुआ था, जिसमें सैकड़ों प्रेक्षणबुर्ज और उठवां पुलों से युक्त 64 द्वार बने हुए थे । खुदाई में 3॰5 मीटर से भी ज्यादा मोटे प्राचीर के अवशेष मिले हैं । उसे भूमि में एक-एक मीटर की गहराई तक गाड़े गए सागौन के शहतीरों को बाड़ की तरह खड़ा करके बनाया गया था । यह एक सुनियोजित नगर था । सीधे और चौड़े मुख्य मार्गो के दोनों ओर वणिकों तथा वारांगनाओं की बहुमंजिली हवेलियां, धर्मशालाएं, अतिथिशालाएं, प्रेक्षागृह, क्रीड़ागार, दूकानें आदि थीं । भवन-निर्माण में अधिकतर काष्ठ का ही प्रयोग किया गया था। ईंटों का प्रयोग बहुत कम हुआ था । यहाँ पत्थर से निर्मित एक भी भवन नहीं था । नगर के मध्य में स्थित सम्राट अशोक का राजप्रासाद भी काष्ठ से ही बना हुआ था और उसमें पत्थर का प्रयोग केवल सभागार के स्तम्भों के निर्माण के लिये किया गया था ।
इस राजप्रासाद का वर्णन करते हुए मेगास्थ्नीज लिखता है कि “अपनी आंतरिक सज्जा और स्वर्ण, रजत, तथा मणि-माणिक्यों के विपुल प्रयोग की दृष्टि से मौर्य सम्राटों के असंख्य स्तम्भयुक्त तिमंजिले प्रासाद के समक्ष सूसा में स्थित पारसीक सम्राटों के विश्वप्रसिद्ध प्रासाद निष्प्रभ लगते थे ।
पाटलिपुत्र बहुत ही सुनियोजित एवं सुव्यवस्थित नगर था । नगर की जल-आपूर्ति, मलवाह-व्यवस्था और स्वच्छ्ता काफी अच्छी थी । व्यापार का वाणिज्य, शिल्प तथा उध्योग, जन्म-मृत्यु-पंजीकरण, विदेशी नागरिकों की निगरानी आदि के लिए नगर प्रशासन के अन्तर्गत विशेष विभाग थे । कानून तथा व्यवस्था और अग्निनिरोध के पालन पर नजर रखने का दायित्व नगर के महापौर पर था ।
नगर में मोती, चर्णेय, मणियां, हीरे-जवाहरात, मूंगा, संगन्धित लकड़ी, कभी-कभी दिखाई देने वाले जानवरों की ख़ालें, रेशम, लिनेन, सूती वस्त्र आदि की बिक्री होती थी । पाटलिपुत्र में सोना, चाँदी, टील, लोहा, कवच, कम्बल, रस्सी आदि तैयार किये जाते थे । कुछ उध्योगों का सरकारीकरण था। नगरवासी रंगीन वस्त्र एवं बेलबूटेदार मलमल का प्रयोग काफी करते थे । नगर के जीवन की रंगीनियां उसके मदिरालयों, जलपानगृहों, भोजनालयों, सरायों, जुआघरों, वेश्यालयों, तथा कसाईबाड़ों में देखी जा सकती थीं । यहाँ यात्रियों के लिए धर्मशालाएं, शिल्पकारों के लिए कारख़ाने, मदिरालय, भोजनालय, नाटक नाच गान, संगीत, जादूगरी, आदि की व्यवस्था थी ।

सिक्खों के नौवें गुरू तेगबहदुर सिंह दिल्ली के शाही फौज से बचते हुए आसाम की तरफ जा रहे थे । उनकी गर्भवती पत्नी माता गुजरी भी उनके साथ थी । माता गुजरी को उन्होंने बीमारावस्था में पटना के आधुनिक हरमंदिर गली में एक धनी स्वर्णकार के यहाँ रख़ वे आसाम की ओर गये । 22 दिसम्बर 1660 को स्वर्णकार के घर माता गुजरी ने जिस पुत्र को जन्म दिया उसका नाम गुरू गोविन्द सिंह पड़ा । गुरू गोविन्द सिंह जब नौ वर्ष के आयु के थे तो उनके पिता का देहान्त 1669 में हो गया । जन्म से नौ वर्ष तक गुरू गोविन्द सिंह पटना में अपनी माँ के साथ व्यतीत किये । वे दसवें गुरू हुए और पटना छोड़ पंजाब चले गये । जिस स्थान पर गुरू गोविन्द सिंह का जन्म हुआ उसका धार्मिक महत्व बढा । इस स्थान पर महाराजा रणजीत सिंह के समय एक गुरूद्वारा बनवाया गया जिसका नाम तख़्त श्री हरमंदिर पड़ा । ज्यादातर सिक्ख़ इसे पटना साहेब कहते हैं ।

गुरू गोविन्द सिंह के इस जन्म स्थान का दर्शन करने पंजाब से सिक्खों की टोलियां आती रहतीं हैं । गुरू गोविन्द सिंह के जन्म दिन के अवसर पर एक बड़ा जुलूस ( गायघाट के पास गंगापुल से सटे) सिक्ख़ मंदिर से निकल मुख्य गुरूद्वारे तक जाता है । इस दिन यह इलाका ‘सिक्खों का पटना’ लगता । आजादी के पूर्व यह जुलूस साधारण ढंग से निकलता था लेकिन बाद में इसका महत्व बढ गया ।

अंग्रेज और डच व्यापारिक कम्पनियों के प्रयास से पटना सतरहवीं सदी में एक मुख़्य व्यापारिक केन्द्र बन चुका था । यहाँ हुए मुनाफे ने विदेशियों के अलावे अनेक भारतीय व्यापारियों को भी आकर्षित किया था । अनेक जैन व्यापारियों ने पटने में बसना शुरू कर दिया था, जिनमें सबसे प्रसिद्ध हीरानन्द शाह था, जिसने मुगल बादशाह शाहजहाँ के काल में पटना को व्यापारिक केन्द्र बनाया था । भारत के प्रसिद्ध व्यापारी जगत सेठ का व्यापारिक एवं बैंक-शाखा पटना में हीरानन्द शाह के द्वारा स्थापित की गई थी ।

पटने में अँग्रेजों की एक बड़ी संख्या रहने लगी लेकिन मुगलकालीन पटना की घनी बस्ती में इन्हें रहना पसन्द नहीं था । स्थानीय लोगों से अँग्रेज अपने को दूर रखना चाहते थे । मुगलकालीन पटना से काफी पश्चिम में स्थित दानापुर कैन्ट और मुगलकालीन पटना के बीच गंगा के किनारे बसना उन लोगों ने पसन्द किया । 1786 ईO में भविष्य में दुर्भिक्ष से बचने के लिए अनाज का एक गोदाम बनाया गया, जो गोलघर के नाम से जाना जाता है । बिना किसी विशेष योजना के अँग्रेज की अनेक कोठियां गोलघर के आसपास बनीं ।

काफी प्रमुख केन्द्र होने के बावजूद पटना में रहनेवाले अँग्रेजों की संख्या काफी कम थी । जहाँ एक कचहरी, एक सरकारी अतिथिशाला, नगरजज का इजलास, मजिस्ट्रेट का औफिस, कलक्टर का औफिस, व्यापारिक कार्यालय, एक अफीम का एजेन्ट-वितरक और एक प्रांतीय सैनिक कार्यालय था । आधुनिक पटना मेडिकल कौलेज एण्ड हौस्पीटल से लेकर गोलघर तक का क्षेत्र काफी आबादीवाला था । अनेक अँग्रेजों के मकान इस क्षेत्र में थे । बुकानन द्वारा चित्रित पटना के नक्शे में आधुनिक गाँधी मैदान की चर्चा नहीं है । आधुनिक बाकरगंज मुहल्ले की चर्चा बुकानन ने की है । बाकरगंज के पूरब में स्थित मुहल्लों का नाम मुहर्रम्पुर, मुरादपुर, अफजलपुर, और महेन्द्रु बताया गया है । बुकानन के समय बाकरगंज के दक्षिण अर्थात आधुनिक कदमकुआँ और राजेन्द्रनगर में आबादी बिल्कुल नगण्य थी ।

अफीम वितरक सर चार्ल्स द वूली के आतिथ्य में विशौप हेबर नामक अँग्रेज यात्री 1824 ईO में पटना आया था और उसने पटना को सुन्दर बनाने का प्रयास किया था । उसने एक रेसकोर्स बनवाया था, जो आज गाँधी मैदान के नाम से जाना जाता है । इस गाँधी मैदान को मेटकौफ नामक पटना के कमिश्नर ने बनवाया था । इसके बाद अँग्रेजों ने अपने कई प्रशासनिक कार्यालयों को गाँधी मैदान के पास स्थापित किया । आधुनिक सब्जी बाग मुहल्ले में अँग्रेज अधिकारियों के कई बंगले बने । आधुनिक बाँकीपुर मुहल्ले के पास अफीम-व्यापारियों के कई गोदाम स्थापित किये गये थे । पटना के पश्चिमी हिस्से में आखिरी मकान अँग्रेजों ने आधुनिक कुर्जी हौस्पिटल के पास बनवाया था । बाँकीपुर में जज-कोर्ट का पुराना भवन पहले शोरा का गोदाम था ।

Thursday, April 23, 2009

Dont take it otherwise :) :)




After defeat in 2009 lokshabha election,Laloo Prasad wanted job & sent his Bio Data - to apply for a post in Microsoft Corporation, USA.
A few days later he got this reply:



Dear Mr. Laloo Prasad,
You do not meet our requirements. Please do not send any further correspondence.
No phone call shall be entertained.

Thanks
Bill Gates.





Laloo prasad jumped with joy on receiving this reply.
He arranged a press conference : "Bhaiyon aur Behno, aap ko jaan kar khushi hogee ki hum ko Amereeca mein naukri mil gayee hai." Everyone was delighted. Laloo prasad continued...... "Ab hum aap sab ko apnaa appointment Letter padkar sunaongaa ? par letter angreeze main hai - isliyen saath-saath Hindi main translate bhee karoonga.

Dear Mr. Laloo Prasad ----- Pyare Laloo prasad bhaiyya
You do not meet -----aap to miltay hee naheen ho
our requirement ----- humko to zaroorat hai
Please do not send any furthur correspondance ----- ab Letter vetter bhejne ka kaouno zaroorat nahee.
No phone call ----- phoonwa ka bhee zaroorat nahee hai
shall be entertained ----- bahut khaatir kee jayegi.
Thanks ----- aapkaa bahut bahut dhanyavad.
Bill Gates. ---- Tohar Bilva.